
सबने अर्जुन की तरफ देखा जैसे पूछ रहे हों, "तुम गुस्सा नहीं हो?"
विक्रम जल्दी से अर्जुन के पास गया। उसे पता था कि उसका छोटा भाई दिमाग का कितना गर्म है। उसने अर्जुन की तरफ देखा और बोला, "देखो अर्जुन, बच्ची अभी छोटी है। उसे नहीं पता कहां जाना है और कहां नहीं। अगर तुम्हें उससे कोई प्रॉब्लम हुई हो तो सॉरी। आगे से हम उसे समझा देंगे कि तुम्हारे फ्लोर पर न आए।" अनन्या भी राहा को गोद में लिए हुए अर्जुन को देख रही थी।







Write a comment ...