
एक कॉलेज कैंपस में ज़ोर-ज़ोर से शोर मच रहा था। सबके मुँह पर बस शिवांश और मिनाल का नाम था। क्यों? क्योंकि कॉलेज के सबसे फेमस और अमीर लड़के शिवांश ने कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़की, यानी मिनाल रायचंद को प्रपोज़ कर दिया था। सारी लड़कियाँ मिनाल को छेड़ रही थीं। हाँ, थोड़ा शॉकिंग था, लेकिन यही सच था।
मिनाल ने देखा, शिवांश एक घुटने पर बैठा हुआ था। उसकी आँखों में बेइंतहा मोहब्बत चमक रही थी। मिनाल की आँखें भी नम थीं। उसे पता था कि शिवांश ने उसे इम्प्रेस करने के लिए कितनी मेहनत की थी। मिनाल ने उसे कंधों से पकड़ा, उठाया और अपनी नम आँखों से बोली, "हाँ, मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ।" फिर वो उसके गले लग गई।







Write a comment ...