
अर्जुन राहा ले के घर के लिए निकल गया थाराहा सो रही थी, इसलिए अर्जुन उसे गोद में लेकर ही घर आया और अपने कमरे में सुला दिया। उसने अनन्या को बता दिया था कि राहा उसके कमरे में सो रही है। अनन्या को आज मेहमान आने वाले थे, इसलिए उसे राहा के पास जाने का टाइम नहीं मिला।
रात को राहा अर्जुन के कमरे में उठी। उसने अपनी आँखें मलीं और चारों तरफ देखा। उसे समझ आया कि ये तो उसके चाचू का कमरा है। वो आलस में बेड पर ही बैठी रही, क्योंकि उसे बाहर जाने में भी आलस आ रहा था। थोड़ी देर तक वो ऐसे ही एकटक देखती रही, फिर धीरे से बेड से उठी और आँखें मलते हुए लिफ्ट की तरफ चली गई।







Write a comment ...