
शाम को राहा उठी। उसने देखा वो अपने बेडरूम में थी, यानी अनन्या और विक्रम के कमरे में। उसके कपड़े बदले हुए थे, जो अर्जुन ने बदले थे। उसे कुछ काम आ गया था, इसलिए उसे जाना पड़ा। वैसे भी, थोड़ी देर में अनन्या और विक्रम आ जाने वाले थे, तो राहा अकेली भी नहीं रहने वाली थी।
राहा ने अभी सिम्पल टी-शर्ट और ट्राउजर पहना था, जो अर्जुन ने ही पहनाया था। अपनी आंखें मलते हुए वो बेड से उठी और बाथरूम में जाकर फ्रेश हो गई। जैसे ही बेडरूम का दरवाजा खोलकर बाहर जाने को हुई, उसे बाहर एक सर्वेंट दिखी जो राहा के लिए वेट कर रही थी।







Write a comment ...