
एक प्यारी सी मासूम लड़की, जिसकी उम्र यही कोई 17 साल होगी, बेड पर आराम से सोई हुई थी। इतनी प्यारी और नाजुक बच्ची थी कि किसी को लगे कोई १४-१५ साल की छोटी बच्ची हो। लंबे बालों के साथ गोरा शरीर, ऊपर से उसके चेहरे की मासूम बनावट।
तभी उस लड़की ने अपनी आँखें खोली और वो हड़बड़ा गई। पूरी बॉडी पसीने से तर हो गई और एक झटके के साथ उठ बैठी। लड़की की लाइट ब्लू आँखों में आँसू थे और कन्फ्यूजन भी। उसने गहरी-गहरी साँसें लेते हुए खुद से कहा, “मैं कहाँ हूँ और ये ये कौन है?” उसने अपने छोटे से नरम हाथों को देखा। ऐसे सॉफ्ट हाथ उसके नहीं थे।









Write a comment ...